खेल

कोच वीएस रावत का खेल संग्रहालय देख आश्चर्यचकित हुए केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी फुटबाल के नेशनल कोच, रेफरी व उक्रांद के केंद्रीय प्रचार सचिव वीरेंद्र सिंह रावत के इंद्रप्रस्थ कालोनी में खेल संग्रहालय देखने अचानक पहुंच गए और उनके खेल उपलब्धियों को देखकर स्तम्ध रह गए। उन्होंने कहा कि पहली बार फुटबाल के खिलाड़ी, कोच और रेफरी वीएस रावत को तीनों भूमिका में अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने देश व प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह हमारे उत्तराखंड की धरोहर है और युवाआें के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें खुशी है कि विरेंद्र सिंह रावत के दादा, पिताजी, भाई के बाद अब आगे उनका भतीजा भी फुटबाल के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री रावत ने उक्रांद में आकर क्षेत्रीय पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे है और युवाआें के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीति में उतरकर उनका भविष्य बनाने के लिए प्रयासरत है। दल के संरक्षक व पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने भी खेलों में उनकी उपलब्धियां से काफी खुश हुए।


कहा कि जब नैनीताल में कोई भी फुटबाल टूर्नामेंट होता था तो वह कभी खुद खिलाडी बनकर खेलते थे, कभी कोच बनकर टीम लाते थे, कभी रेफरी करते थे। लोग उन्हेें फि$ल्म एक्टर शाहरुख खान बोलते थे। खेल जगत का प्रसिद्ध खिलाड$ी ने उक्रांद पर विश्वास किया। पूर्व में 19८0 से 19९8 तक उत्तराखंड क्रांति दल में रहे और उत्तराखंड अलग राज्य की अलग मांग 19९4 के आंदोलन मे क्रांन्तिकारी बनकर भागीदारी की थी। उनके संघर्षाे को देखकर युवा उक्रांद से जुडे$गे और 2२2 में उक्रांद अधिक से अधिक सीटें जीतकर आएंगे। उक्रांद नेता वीएस रावत ने उक्रांद के वरिष्ठ नेताआें का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह उक्रांद में रहकर राज्य हित के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व संरक्षक चंद्रशेखर कापड़ी, केंद्रीय प्रभारी ललित बिष्ट, पौड़ी प्रभारी सिलवाना, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी किशन मेहता आदि मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *