खेल

अजय पांडे बने सीएयू के नये उपाध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम) में अजय पांडे को उपाध्यक्ष चुन लिया गया।
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त तथा सीएयू के निर्वाचन अधिकारी नूर मोहम्मद खान ने अजय पांडे को उपाध्यक्ष का प्रमाणपत्र सौंपा।
सीएयू के अध्यक्ष डाक्टर गिरीश गोयल तथा सचिव माहिम वर्मा ने अजय पांडे को पुष्प गुच्छ भेंट करके बधाई दी। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अजय पांडे ने कहा कि वह उत्तराखंड में क्रिकेट को देश विदेश के नक्शे पर लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
स्पेशल जनरल मीटिंग में मौजूद सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने अजय पांडे को बधाई दी।

————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *