खेल

राज्यस्तरीय तीरंदाजी में छाए एसबीपीएस के तीरंदाज

प्रतियोगिता में जीते 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रांज
देहरादून। नैनीताल में आयोजित राज्यस्तरीय सब जूनियर और सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के तीरंदाजों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में एसबीपीएस ने आर्चरी में नौ गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर और 5 ब्रांज मेडल जीते। आदर्श पंवार ने प्रतियोगिता में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया। शुभ भंडारी ने भी एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया। टीम इंवेंट में भी एसबीपीएस के तीरंदाजों का जलवा रहा। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश आर्चरी का हब बनेगा और स्कूल के कई खिलाड़ी देश-दुनिया के क्षितिज पर चमकेंगे।

नैनीताल में राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीरंदाज कोच प्रतिभा धामी ने बताया कि बालक वर्ग सब जूनियर इंडियन राउंड में एसबीपीएस के शुभ भंडारी ने 20 मीटर में गोल्ड और 30 मीटर में सिल्वर जीता। इसके अलावा अक्षत नारायण ने 20 मीटर में ब्रांज, टीम इंवेंट में शुभ भंडारी, अक्षत, कबीर और रचित की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता।

सब जूनियर बालिका वर्ग इंडियन राउंड में समृद्धि थापा ने ब्रांज मेडल और टीम इंवेंट में अमलिया पठानिया, अनिंदिता रानाकोटी, सान्या भंडारी और समृद्धि थापा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। कपाउंड में राजवीर सिंह ने रैंकिंग में ब्रांज और व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। रिकर्व में तन्मय थापर ने व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रांज और रैंकिंग में सिल्वर जीता।

सीनियर ब्यायज इंडियन राउंड में आदर्श पंवार ने रैंकिंग में गोल्ड, 50मीटर में सिल्वर और 30मीटर में गोल्ड मेडल जीता। टीम इंवेंट में आदर्श पंवार, शैलेंद्र, हर्षवर्द्धन और हिमांशु शर्मा ने सिल्वर जीता। रिकर्व में अनीष सिंह ने गोल्ड और चैतन्या ने रैंकिंग में सिल्वर और व्यक्तिगत में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा टीम इवेंट में अनीष सिंह, चैतन्य, सत्यम और जतिन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। कम्पाउंड में दिग्विजय सिंह ने रैंकिंग में सिल्वर और व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में गोल्ड जीता। इसके अलावा संतोष ने रैंकिंग में ब्रांज मेडल हासिल किया।

———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *