Uncategorizedक्राइम

कोटद्वार में युवती से छेड़छाड़ – पौड़ी पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में गिरफ्तारी

नोएडा से कोटद्वार आई युवती से कार चालक व साथी ने की छेड़छाड़, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े आरोपी

कोटद्वार। नोएडा से कोटद्वार आई एक युवती के साथ कार चालक और उसके साथी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता (काल्पनिक नाम पूजा) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 22 अगस्त की रात उसने बला-बला ऐप से नोएडा-विजयनगर बाईपास से कोटद्वार आने के लिए कार (नं. UP14FB3797) बुक की थी। कार चालक और उसका साथी जब कोटद्वार पहुँचे तो उन्होंने खाना खाने का बहाना बनाकर वाहन को अपने किराए के मकान, सिम्बलचौड़ ले गए। वहां दोनों ने युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ की। किसी तरह युवती वहां से बचकर बाहर निकली और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

युवती की तहरीर पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-209/25, धारा 75(2), 127(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों पर अमल करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पहले आरोपियों के किराए के मकान पर दबिश दी गई, लेकिन दोनों फरार हो चुके थे। इसके बाद CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से गहन खोजबीन कर पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर दोनों को BEL रोड, कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. कपिल सोम (32 वर्ष), पुत्र नरेन्द्र सिंह, निवासी – केशव कुंज, गोविन्द पुरम, गाजियाबाद

2. मोहित राणा (30 वर्ष), पुत्र कृष्ण कुमार राणा, निवासी – शंकर बिहार, मुरादाबाद (गाजियाबाद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *