पूर्व उपनल कर्मियों को बड़ी राहत, समान वेतन के लिए बजट में 289 करोड़ का प्रावधान
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने बजट 2026–27 में पूर्व उपनल कर्मियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने समान कार्य के लिए समान वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में 289 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपये का प्रावधान किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। पूर्व उपनल कर्मियों ने विभिन्न विभागों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि इसी सोच के साथ सरकार ने बजट में पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की है, ताकि समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय सरकार की समावेशी और संवेदनशील शासन व्यवस्था का प्रतीक है। राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और प्रदेश में पारदर्शी व उत्तरदायी शासन सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस फैसले से पूर्व उपनल कर्मियों को राहत मिलेगी और वे और अधिक उत्साह के साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।
