Uncategorized

महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि का महापर्व शनिवार को है। इस दिन भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा होती है। इस बार कई साल बाद शिव पूजा का अद्भूत संयोग बना है। इस साल महाशिवरात्रि शनिवार यानी 18 फरवरी 2023 को पड़ रही है।  इस बार महाशिवरात्रि पर विशेष संयोग भी बन रहे हैं। जिसमें पूजा-व्रत करना अत्यंत फलदायी रहेगा। इस साल महाशिवरात्रि के दिन प्रदोष व्रत भी है और साथ ही शनिवार का दिन भी है। महाशिवरात्रि यानि साल की सबसे बड़ी शिवरात्रि पंचांग के अनुसार 18 फरवरी 2023 को मनाई जा रही है। शिव भक्त इस महापर्व का पूरे वर्ष इंतजार करते हैं. पौराणिक धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव का स्थान विशेष बताया गया है। भगवान शिव को समर्पित इस पर्व की महिमा विशेष है। मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक पूजा, व्रत करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस बार की महाशिवरात्रि विशेष है। पंचांग की गणना के अनुसार साल 2023 यानि इस वर्ष 30 साल बाद एक अद्भूत संयोग बना है। जिस दिन महाशिवरात्रि का पर्व पड़ रहा है उस दिन यानि 18 फरवरी 2023 को सूर्य और शनि ग्रह कुंभ राशि में मौजूद रहेगें। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष उपासना की जाती है। इस दिन शिव जी के साथ मां पार्वती की भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 

महाशिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त रात में 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक है। इसके आलावा आप सूर्योदय काल से पूरे दिन महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 पर शुरू हो रही है और अगले दिन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।

———————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *