मनोरंजन

राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

देहरादून। रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव के चतुर्थ संस्करण के पहले दिन छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया।

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (एनईएसटीएस) और राज्य एकलव्य विद्यालय संगठन समिति (ईवीएसएस) के सहयोग से आयोजित इस उत्सव के पहले दिन छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें जूनियर और सीनियर श्रेणियों के लिए अंग्रेजी और हिंदी भाषण, क्रिएटिव राइटिंग, स्टोरीटेलिंग, एक्सटेम्पोर स्पीकिंग, स्पेल बी, सोलो और ग्रुप डांस, थिएटर, 2डी और 3डी विजुअल आर्ट्स और स्वदेशी खिलौने और गेम्स शामिल थे।

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, दमन और दीव, नागालैंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, मिजोरम, मणिपुर और ओडिशा सहित देश भर के विभिन्न राज्यों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को साझा किया।

इस अवसर राज्य समन्वयक ईवीएसएस/जनजातीय कल्याण राजीव कुमार सोलंकी, निदेशक एसएस टोलिया, अपर निदेशक योगेंद्र रावत, नेस्ट्स आयुक्त बीसी रतूडी, सहायक आयुक्त गौरव शर्मा, एसएन गुज्जर आदि मौजूद थे।

——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *