खेल

एसबीपीएस में तीन दिवसीय नेशनल मास्टर्स गेम्स शुरू

नेपाल और देश के आठ राज्यों के 720 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

देहरादून। विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण एडीजी अमित सिन्हा ने कहा है कि फिट रहने के लिए हर व्यक्ति को खेलों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी को खिलाड़ी ही रहना चाहिए। उम्र को खेल के बीच में नहीं लाना चाहिए।

एडीजी सिन्हा शुक्रवार को देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल मास्टर्स गेम्स के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक उम्र के बाद लोग खेलों से दूरी बना लेते हैं। लेकिन खेल हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को नशे से भी दूर रखते हैं और बीमारियों से भी बचाव होता है। एडीजी सिन्हा और बलूनी गु्रप के एमडी विपिन बलूनी ने गुव्वारे छोड़ कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
एडीजी सिन्हा ने बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास से प्रदेश में मास्टर्स खेलों को प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को नसीहत दी कि खुद का सम्मान करें तो ही समाज आपका सम्मान करेगा। इस मौके पर उन्होंने हाल में श्रीलंका से बेडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतने वाली शटलर दादी निर्मला नेगी को भी सम्मानित किया।
इस मौके बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक और मास्टर्स स्पोर्ट्स फांउडेशन सोसाइटी आफ इंडिया के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने कहा कि प्रदेश में दूसरी बार नेशनल मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन खेलों का उद्ेश्य उम्रदराज खिलाड़ियों को फिट रखना है और साथ ही नये खिलाड़ियों को भी खेलों के प्रति प्रेरणा और मंच देना है।
इस मौके पर मास्टर्स स्पोर्ट्स फांउडेशन सोसाइटी आफ इंडिया के महासचिव मोइन खां ने बताया कि प्रतियोगिता में फुटबाल आर्चरी और शूटिंग में नेपाल समेत आठ राज्यों के 720 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को चार आयु वर्ग में बांटा गया है।
इस मौके पर संस्था के प्रिंसिपल पंकज नौटियाल, एनके भट्ट, सुशील सिंह राणा, उद्यमी विनोद पांडे, शटलर दादी निर्मला नेगी, अरुण नेगी आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
बाक्स
नेपाल व आठ राज्यों की टीमें कर रहीं प्रतिभाग
देहरादून। दूसरे नेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स में नेपाल और आठ राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। ये टीमें चार आयु वर्ग 30 प्लस, 40 प्लस, 50 प्लस और 60 प्लस आयु वर्ग में फुटबाल, आर्चरी और शूटिंग में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में केरल, महाराष्ट्र, यूपी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड की टीमें शामिल हैं।

—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *