ऑपरेशन कालनेमि: ठग तांत्रिकों की जालसाज़ी का हुआ पर्दाफाश
देहरादून। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत चमत्कार का झांसा देकर 1 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी लक्सर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से चाकू, गऊ लोचन, रुद्राक्ष और अन्य तांत्रिक सामग्री बरामद हुई। ये दोनों लंबे समय से भोले-भाले लोगों को अपनी तांत्रिक क्रियाओं और चमत्कारिक शक्तियों का भ्रम दिखाकर ठगने का काम कर रहे थे।
अब पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इन ढोंगियों का असली चेहरा उजागर हो गया है और दोनों सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।
