उत्तराखंड

देहरादून SO राजपुर शराब के नशे में गाड़ियों को रौंदता दिखा

देहरादून। मंगलवार देर रात राजपुर थानाध्यक्ष सैंकी कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह शराब के नशे में धुत्त होकर कार चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी और भारी हंगामा मच गया।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों को घेर लिया। SSP अजय सिंह ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए SO को निलंबित कर दिया है।
साथ ही थानाध्यक्ष कालसी दीपक धारीवाल को राजपुर थाना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

SSP द्वारा निर्देशित किया गया है कि मामले की गहन जांच, मेडिकल, CCTV और वीडियोग्राफी कर विधिक कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *