केजरीवाल का दावा-सरकार बनी तो 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने देंगे 1000 रुपये
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा चुनावी वादा किया। कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनेगी तो पंजाब में 18 वर्ष से ऊपर की हर महिला के अकाउंट में हर माह 1000-1000 रुपये डाले जाएंगे। जिन माताओं को बुढ़ापा पेंशन मिल रही है उनको बुढ़ापा पेंशन मिलती रहेगी। इसके अलावा हजार रुपये महीने आएंगे। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं तो भी उनके खाते में एक-एक हजार रुपये हमारी सरकार जमा करवाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी महिला को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा तो भी उन्हें 1000 रुपये महीना मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा सशक्तीकरण अभियान बनेगा। दुनिया की किसी सरकार ने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये नहीं जमा करवाए हैं।
