क्राइम

ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद

रुद्रप्रयाग। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 31 बोतल अवैध शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक रौकाया पुत्र सर्जन रौकाया और गंग बिष्ट पुत्र हीरालाल बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से कालिकोट, नेपाल के रहने वाले हैं और वर्तमान में सोनप्रयाग के लाल बाजार क्षेत्र में रह रहे थे। तलाशी के दौरान दीपक के पास से 16 बोतल और गंग बिष्ट के कब्जे से 15 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।

एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऊखीमठ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुजारा, आरक्षी पूरन और आरक्षी राकेश नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *