क्राइम

डोईवाला में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

देहरादून। अवैध शराब की तस्करी और कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने अलग-अलग चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने मनजीत सिंह को मोटरसाइकिल से शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 100 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। वहीं, ग्राम झड़ौद में चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुनील उर्फ बोबी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब, अवैध शराब की भट्टी और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या UK-08-S-7720 को सीज कर दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह (32 वर्ष), निवासी अब्दुल्लापुर, सहारनपुर और सुनील उर्फ बोबी (35 वर्ष), निवासी झड़ौद, डोईवाला के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल सुधीर सैनी, कांस्टेबल सोविन्द्र कुमार और कांस्टेबल वीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *