फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्यवाही हुई तेज
एसटीएफ.की फर्जी लाईसेंसधारकों के विरुध कार्यवाही करते हुए कल देर रात्रि रुद्रपुर क्षेत्र से 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध शस्त्रो व कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।
दिनांकः 10-06-26 की रात्रि को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से किये गये थे बरामद, जिसमें नामजद फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल आया एसटीएफ की गिरफ्त में
एसएसपी एसटीएफ की मॉनिटरिंग में एसटीएफ की कई टीमें कार्यवाही को अंजाम दे रही हैं और अब एसटीएफ. द्वारा 03 अभियोग पंजीकृत कराकर संलिप्त 07 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र व फर्जी कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है।
गिरफतार अभियुक्त ने पूछताछ में किए सनसनीखेज खुलासे जल्दी ही साक्ष्य के आधार पर अन्य अवैध शस्त्र धारकों पर होगी कार्यवाही: SSP STF
देहरादून- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त दिनांक 04-06-2026 जनपद ऊधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में FIR No 213/2026 u/s 318(4), 338,336(3),340,61(2), 3(5),111 BNS 2023 पंजीकृत कराया गया था उसी मुकदमें की विवेचना के क्रम में दिनांकः 10-06-26 की रात्रि को उत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किये गये थे, जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया था। बरामद अवैध शस्त्र, कारतूस, कूटरचित लाइसेंस एवं वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण रामनगर रोड चामुण्डा विहार काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर होने पाये गये।
जिस सम्बन्ध में फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल व अन्य की सुरागरसी-पतारसी कर तलाश हेतु एसटीएफ. की विभिन्न टीमे दबिश दे रही थी, इसी क्रम मे दिनांक 11-06-26 की देर रात्रि को एस0टी0एफ0 द्वारा रुद्र्पुर रोडवेज के पास से काशीपुर में पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर जनपद उधसिंहनगर एवं उसके ड्राईवर अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोराताल थाना काशीपुर जनपद उधसिंहनगर को हिरासत मे लिया गया तथा इनके कब्जे से 01 पम्प एक्शन बन्दूक आँटोमैटिक 12बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल आँटोमैटिक 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ. द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ द्वारा राज्य में इस सम्बन्ध में विभिन्न जनपदो में 03 अभियोग दर्ज कर संलिप्त 07 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है तथा अब तक 12 अवैध शस्त्र, 315 कारतूस व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके हैं।
एसएसपी एसटीएफ द्वारा यह भी बताया गयी की दिनांक 10-06-26 को काशीपुर क्षेत्र से जो स्विफ्ट कार जिसमे भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए थे वह कार गिरफ्तार किये गये अभियुक्त अमित पाल द्वारा सबूतों को मिटाने व साक्ष्य को छुपाने की नियत से काशीपुर में पार्किग मे छुपाकर खडी की गयी थी । एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के कब्जे से पूर्व में बरामदा कार की चाबी भी बरामद हुई । पूछताछ में अन्य लोगो के नाम प्रकाश में आये है, जिस पर सूचना विकसित कर कार्यवाही की जा रही है।
एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536
गिरफ्तारी-
1. सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर जनपद उधसिंहनगर
2. अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोराताल थाना काशीपुर जनपद उधसिंहनगर
बरामदगीः-
1. एक पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर
2. एक ऑटोमैटिक पिस्टल .32 बोर मय 01 मैंगजीन
3.एक आटोमैटिक पिस्टल .30 बोर मय 01 मैगजीन
4. 08 जिन्दा कारतूस
5.दो फर्जी लाईसेंस
6. एक चाबी कार की
