उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग न्यूज ::- टिहरी हादसा: पावकी देवी मार्ग पर स्कॉर्पियो 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, SDRF ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन — तीन की मौत, दो गंभीर घायल

टिहरी। दिनांक 22 अक्टूबर 2025 की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा जनपद टिहरी गढ़वाल के पावकी देवी मार्ग पर सामने आया, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन (UK07 AC 3409) अनियंत्रित होकर लगभग 200-300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार, वाहन में पाँच युवक सवार थे, जो श्यामपुर घड़ी मेचक से ग्राम सभा नाई (पावकी देवी) एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अचानक वाहन का नियंत्रण खो गया और वह खाई में लुढ़क गया।

घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतकों के शव पुलिस को सुपुर्द किए गए।

घायल:
निखिल रमोला (21 वर्ष), पुत्र श्री अनिल रमोला, निवासी श्यामपुर ऋषिकेश
तनुज पुंडीर (26 वर्ष), निवासी श्यामपुर ऋषिकेश

मृतक:
विमल कण्डियाल (31 वर्ष), पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल
राहुल कलुड़ा (23 वर्ष), पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा
आशिष कलुड़ा (26 वर्ष), पुत्र श्री राजकुमार कलुड़ा
(सभी निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश)

SDRF टीम की त्वरित कार्रवाई और साहसिक प्रयासों के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी, जबकि तीन युवकों की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *