मुख्यमंत्री की घोषणाओं को मिली धरातल पर गति, कोटद्वार में सड़क व सेतु नेटवर्क सुदृढ़
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के अनुरूप जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं सेतु विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण कर ली गयी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था मजबूत हुई है तथा बड़ी आबादी को सुरक्षित, सुगम एवं आवागमन की सुविधा प्राप्त हो रही है।
इसी क्रम में हल्दूखाता-सिगड्डी मार्ग पर तेलीस्रोत में 30 मीटर स्पान का आरसीसी सेतु एवं कल्वर्ट ₹236.31 लाख की लागत से निर्मित किया गया है। इस सेतु के बनने से औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक सुगम हुआ है तथा लगभग 80 हजार की आबादी को वर्षभर सुरक्षित आवागमन की सुविधा सुनिश्चित हुई है। इसके अतिरिक्त विकासखंड दुगड्डा के लालपानी–सनेह मार्ग पर चार स्थानों पर पुलियों का निर्माण ₹369.60 लाख की लागत से पूर्ण किया गया। पूर्व में वर्षा ऋतु के दौरान इन स्थानों पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहता था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी, किन्तु पुलियों के निर्माण से अब यह मार्ग सुरक्षित हो गया है। इस कार्य से लालपानी, बिशनपुर, कुम्भीचौड़, ग्रास्टनगंज सहित आसपास के क्षेत्रों की आबादी लाभान्वित हो रही है।
