Uncategorized

महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

चौफला, चांचरी लोकगीतों पर कलाकारों ने पेश किए सुंदर नृत्य
थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने चौफला, चांचरी आदि लोकगीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
रतगांव के तालगैर मैदान में चल रहे विकास महोत्सव के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि विकासखंड प्रमुख कविता देवी, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र  बिष्ट व जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी ने शिरकत की। इस दौरान अतिथियों ने मंच के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। महोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिमालयन कल्चर समिति देवाल एवं बधाणी सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने हीरा समधिणी, एेजा दानपुरा आदि गीतों पर नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोहा। महिला मंगल दलरतगांव की टीम ने झोड़ा, चौंपला व चांचरी की प्रस्तुति देकर संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की आेर से चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। शिविर में 30 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। महोत्सव में कृषि विभाग, उद्यान, बाल विकास विभाग आदि के स्टाल भी आकर्षण के केंद्र बने हुए है। स्टॉलों में लोगों की खूब भीड़ उमड रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप फरस्वाण ने किया।  
 -—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *