बहुप्रतीक्षित कौड़िया–किमसार मोटर मार्ग सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास सम्पन्न
यमकेश्वर। यमकेश्वर क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित डांडामण्डल क्षेत्र को जोड़ने वाला कौड़िया किमसार मोटर मार्ग जो कि राजाजी नेशनल पार्क के मध्य आता है जिसमें लगभग 11 किलोमीटर कच्ची सड़क होने के कारण स्थानीय जनता सुदृढीकरण की मॉग वर्षों से कर रही थी। राजाजी पार्क की सहमति के बाद 11 किलोमीटर सड़क के सुदृढीकरण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन स्थानीय विधायक रेणू बिष्ट एवं अन्य क्षेत्रीय लोगों के द्वारा किया गया। सड़क के सुदृढीकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा 11 करोड़ की वित्तीय स्वीकित प्रदान की गयी है, जिसका टेण्डर लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा किया गया है। तीन साल तक संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा उक्त का रखरखाव भी किया जायेगा।

उक्त सड़क के निर्माण से डांडामण्डल क्षेत्र के अन्तर्गत किमसार न्याय पंचायत के कई गॉवों को लाभ मिलेगा। सुदृढीकरण का कार्य कल से शुरू हो जायेगा, जिसमें पुस्ता निर्माण, स्कवर, एवं उसके बाद टाईल्स लगाने का कार्य किया जायेगा। उक्त सड़क के सुदृढीकरण के लिए किये जाने वाले प्रयासों में मुख्य प्रयास राजाजी नेशनल पार्क के पूर्व निदेशक साकेत बडोला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जो कि वर्तमान में कॉबेर्ट पार्क के निदेशक पद पर हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, उमरोली जिला पंचायत सदस्य, बचन बिष्ट, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता निर्भय सिंह, अवर अभियन्ता शशि प्रकाश, पार्क की वार्डन, रेंजर फॉरेस्टर मेट्रो उत्तराखण्ड के सर्वेक्षण अधिकारी विकास राणा कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अकिंत राणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, यमकेश्वर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल रावत, महामंत्री मनोज बडोला, पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान जौरासी चण्डी प्रसाद कुकरेती कौड़िया किमसार संघर्ष समिति के संयोजक कांता प्रसाद रणाकोटी, आशीष अमोली ग्राम प्रधान अमोला, गुलाब सिंह पंवार पूर्व प्रधान कसान, श्याम लाल कुकरेती प्रबन्धक इंटर कॉलेज किमसार, श्रीमती किशनी देवी आदि गणमान्य उपस्थित थे।
