यमकेश्वर

यमकेश्वर में आदमखोर का आतंक! गांव में पसरा डर, गाय-बछिया को बनाया निवाला

यमकेश्वर। क्षेत्र पंचायत बूँगा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमार्था (मुसराली गांव) में एक आदमखोर जानवर ने दहशत फैला दी है। बीती रात इस खूंखार जानवर ने पशु-बाड़े में घुसकर दूध देने वाली गाय और बछिया को नोच-नोचकर मार डाला।

गांव में दहशत का माहौल है — लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।
ग्राम प्रधान के निर्देश पर विद्यालयों के बच्चों का आवागमन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है, और महिलाओं व ग्रामीणों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

संबंधित विभाग — वन विभाग, पशुपालन, राजस्व विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों — को सूचित किया जा चुका है।
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई करे और इस आदमखोर को पकड़कर जनसुरक्षा सुनिश्चित करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *