उत्तराखंड

 चलती पिकअप में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

देहरादून। कोतवाली विकासनगर के अंतर्गत थाना कालसी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर — सहिया के पास एक पिकअप वाहन अचानक आग की लपटों में घिर गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही चौकी सहिया से पुलिस टीम और फायर सर्विस डाकपत्थर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, जजरेट से लगभग एक किलोमीटर आगे सहिया की ओर जा रही पिकअप (UK04CB-0265) में पुराली (फसल का अवशेष) भरी हुई थी। रास्ते में अचानक वाहन के पीछे की ओर आग लग गई।
वाहन में सवार संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग और राहुल पुत्र बज्जू निवासी ग्राम जीसऊ ने बताया कि वे विकासनगर से पुराली भरकर गांव लौट रहे थे, तभी अचानक धुआं उठने लगा और आग फैल गई।
फायर टीम की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि पिकअप पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन सबसे बड़ी राहत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *