क्राइम

दिल्ली में किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर मुरथल ले गया और वापसी के दौरान एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया। रातभर किशोरी घर से गायब रही, जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया और बयान दर्ज करने पर मामला दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में बदल दिया गया।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने उसे आईएसबीटी कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया, जब वह बिहार भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान समयपुर बादली निवासी मोहन जायसवाल (35) के रूप में हुई है, जो पहले भी दुष्कर्म के मामले में फरार था। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *