क्राइम

ज्वेलरी शॉप लूट के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, दो बदमाशों की पीट-पीटकर हत्या

गोपालगंज- बिहार के गोपालगंज जिले में लूट की वारदात ने खूनी मोड़ ले लिया, जहां फायरिंग और भीड़ के गुस्से के बीच तीन लोगों की मौत हो गई। भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया और लूटपाट के दौरान विरोध करने पर गोलीबारी कर दी। इस फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों को घेर लिया। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों को भीड़ ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे घटनाक्रम की भूमिका की जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *