बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक, दूसरे चरण की यात्रा तैयारियों पर मंथन
ऋषिकेश। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट केंप कार्यालय सभागार में आज शनिवार पूर्वाह्न को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ जी की स्तुति के बाद विधिवत रूप से शुरू हुई सर्वप्रथम विशेष आमंत्रित सदस्यों का स्वागत किया गया तत्पश्चात पिछली बैठक की कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट की समीक्षा की गयी उसके पश्चात बैठक के एजेंडे पर चर्चा शुरू हुई तथा यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दिशा-निर्देश में वर्ष 2026 चारधाम सहित श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ यात्रा ऐतिहासिक रही है तथा द्वितीय चरण की यात्रा शुरू हो रही है इसके लिए बीकेटीसी बोर्ड ने प्रदेश सरकार का आभार जताया।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक 50 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री हेमकुंड साहिब सहित चारधाम के दर्शन किये है वहीं 32 लाख से अधिक रिकार्ड तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये है चारधाम हेतु तथा 60 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके है।बताया कि श्री बदरीनाथ धाम पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1722908 तथा श्री केदारनाथ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1492047 रही वहीं दोनों धामों से 76 करोड़ से अधिक आय प्राप्त हुई है। बताया कि अभी तक पिछले वर्ष की तुलना में बीस फीसदी अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके है जबकि अभी कपाट बंद होने में दो माह शेष है।
बैठक का संचालन करते हुए मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बेठक ऐजेंडा चर्चा हेतु रखा मुख्य रूप से द्वितीय चरण की यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त किये जाने, मंदिर गुप्तकाशी शोणितपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय का समिति के दिवंगत सदस्य श्रीनिवास पोस्ती के नाम से रखे जाने,वेबसाइट का आधुनिकीकरण, यात्रा एसओपी पर विचार किये जाने,धामों तथा अधीनस्थ मंदिरों में सीसीटीवी व्यवस्था पुख्ता करने, चढावे की पारदर्शी रूप से गणनाकार्य को अधिक पारदर्शी करने,श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के जीर्णोद्धार के द्वितीय चरण के कार्य किये जाने, श्री तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार, श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने संबंधित प्रस्तावों पर विचार हुआ तथा प्रस्ताव चर्चा पश्चात पारित किये गये।

इसके अलावा अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण तथा समान कार्य समान वेतन पर चर्चा, स्थायी कर्मचारियों की पदौन्नति किये जाने, तथा असमय दिवंगत अस्थायी कर्मचारियों को आर्थिक सहायता,तथा बिना स्थायी हुए कार्मिकों के अधिवर्षता आयु पूरी होने पर एकमुश्त राशि दिये जाने,हकहकूकधारियों, दस्तूरधारियों, बाजीगरों के आवेदनों, दस्तूर आदि पर विचार, भीड़ प्रबंधन हेतु विषय विशेषज्ञों से सहायता, कर्मचारी सेवानियमावली में अपेक्षित सुधार किये जाने, वेद संस्कृत महाविद्यालय खुलवाने,संबंधित चर्चा हुई तथा प्रस्ताव पारित किये गये।
बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवान सदस्य नीलम पुरी,राजपाल सिंह जड़धारी, महेन्द्र शर्मा दिनेश डोभाल, विनीत पोस्ती,प्रहलाद पुष्पवान, देवी प्रसाद दैवली,राजेन्द्र डिमरी, धीरज पंचभैया मोनू ,राकेश भण्डारी, कमला बगवाड़ी , जेपी सेमवाल, राजकुमार तिवारी, रजनीश भट्ट सहित मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़,वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल,अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, एसएस बर्त्वाल, नोडल अधिकारी राकेश सेमवाल, डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, संजय भट्ट,विश्वनाथ दीपेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
