CM धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में की शिरकत, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव-2025 में प्रतिभाग किया और लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कृत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेस क्लब की भूमि आवंटन प्रक्रिया जारी है और जल्द ही क्लब के लिए भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने राज्य आंदोलन से लेकर अब तक पत्रकारों के योगदान की सराहना की और उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
सीएम धामी ने कहा कि पत्रकार समाज के दीपक की तरह हैं जो दिन-रात समाज को दिशा दिखाते हैं। उन्होंने लोगों से इस दिवाली स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि सरकार पत्रकारों के हित में कई कदम उठा रही है — पत्रकार पेंशन योजना के तहत कल्याण कोष 5 से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है, स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और प्रेस क्लबों के सशक्तिकरण पर कार्य चल रहा है।
कार्यक्रम में विधायक खजान दास, विनय रुहेला, हेमराज बिष्ट, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
#highlights2025 #CMDhami #NewsUpdate #TopNews #LatestUpdates #uttarakhand #PressClub #dehradun #viralpost2025シ #news #Diwali #BreakingNews
