उत्तराखंड

टिहरी : विनय राणाकोटी बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

टिहरी। ग्राम दिग्वाली के प्रधान विनय राणाकोटी को प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुने जाने पर समस्त ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। ग्रामवासियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, कार्यक्षमता और दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन जनहित में और अधिक सशक्त होकर उत्कृष्ट कार्य करेगा। ग्रामवासियों द्वारा इस अवसर पर माँ श्री राजराजेश्वरी से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।

प्रवीण राणाकोटी
अध्यक्ष, राजराजेश्वरी मंदिर समिति, दिग्वाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *