उत्तराखंड

सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जनता तक पहुंच रही सरकार: हेमंत द्विवेदी

देहरादून। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर  (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन जन-जन तक पहुंचकर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार और बीकेटीसी के प्रबंधन के बीच इस वर्ष चारधाम यात्रा में 54 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के जरिए लोगों को विकास की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा और सुशासन की भावना को मजबूती मिली है। इसी भावना के अनुरूप उत्तराखंड में भी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र तक पहुंचाकर राज्य के समग्र एवं संतुलित विकास को सुनिश्चित करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए द्विवेदी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया गया है। कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार और संगठन को समाज के विभिन्न वर्गों से सीधे संवाद का अवसर मिला है। द्विवेदी ने दावा किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की सक्रियता के आधार पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *