उत्तराखंड

गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों पर थिरके यमकेश्वर वासी

डॉ मीरा रतूड़ी ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए यमकेश्वर विधानसभा से बतायी प्रबल दावेदारी

यमकेश्वरः यमकेश्वर में  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिया दमराड़ा के रतूड़ी परिवार के द्वारा भण्डारे के साथ किया गया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ मीरा रतूड़ी पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पहली बार यमकेश्वर की धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह नेगी जी के गीतों पर भलू लगदू भनुली तेरो मठू मठू हिटणू, ठंडो रे ठंडो रे ठंडो, क्या जी बोलू, गीतों पर दर्शक खूब थिरके। वहीं अनिल बिष्ट के गीत ऐ जा हे भानुमति पावो बाजार पर दर्शकों ने नृत्य के साथ खूब लुफ्त उठाया। संास्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन गणेश खुगशाल गणी द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम का प्रारम्भ एवं संचालन सयंुक्त रूप से शशिभूषण अमोली एवं नीरज कुकरेती के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक, डॉ मीरा रतूड़ी ने कहा कि यह कार्यक्रम संास्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए आगाज भी है। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक क्षेत्र मंें वह यमकेश्वर विधानसभा में पिछले 25 सालों से सक्रिय है, जनता के हर सुख दुख और जनता मेरे हर सुख दुख में साथ खड़ी रही है, ऐसे मेें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा से यमकेश्वर विधानसभा के लिए उनकी प्रबल दावेदारी है।

कार्यक्रम में भाजपा के यमकेश्वर मण्डल अध्यक्ष, अनिल रावत, द्वारीखाल से मण्डल अध्यक्ष यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, जिला पंचायत सदस्य उमरोली बचन बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य, गुमाल गॉव कविता डबराल विपिन कैंथोला, मधुसूदन बलूनी, विनोद डबराल, क्षेत्र के अन्य गणमान्य क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित विद्यादत्त रतूड़ी गणेश उनियाल, महिमानंद भट्टकोटि, मनोज जखमोला, सत्य प्रसाद हर्षवाल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *