राष्ट्रीय

जंगल में गुलदार ढूंढते रह गए अफसर, लड़की पहुंच गई देहरादून अपने आशिक के साथ!”

देहरादून। बिजनौर जिले के राजपुर नन्हेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 20 वर्षीय साक्षी खेत में शौच के लिए गई और वापस नहीं लौटी। परिवार ने दावा किया कि गुलदार उसे उठा ले गया, और मां ने आंखों के सामने घटना देखने की बात कही।

गांव में दहशत फैल गई — पुलिस, वन विभाग, ड्रोन और सैकड़ों ग्रामीणों ने जंगलों में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया। सोशल मीडिया पर “गुलदार ने लड़की उठा ली” की खबर तेजी से वायरल हो गई।

लेकिन शाम को मामला पलट गया — साक्षी ने अपने भाई को फोन किया और बताया कि वह देहरादून परेड ग्राउंड के पास है! पुलिस ने पहुंचकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि वह अपने प्रेमी के साथ भागी थी और “गुलदार का बहाना” परिवार से छिपने के लिए बनाया गया था।

अब पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने कहा — “यह घटना अफवाहों के खतरों की बड़ी मिसाल है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *