उत्तराखंडक्राइम

हल्द्वानी में संदिग्ध हालात में चालक की मौत, कमरे से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी- हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक सरकारी विभाग में तैनात चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव उसके किराये के कमरे में बेड पर मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीलीकोठी शिवपुरम में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनका किरायेदार दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे के भीतर चालक बेड पर पड़ा मिला, जबकि पास में पंखे से फंदा लगा हुआ था और गले पर निशान भी पाए गए।

घटनास्थल से शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए टीम को सूचना दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, मृतक एक पारिवारिक समारोह में गया हुआ था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे पर लौट आया था। अगले दिन जब परिजन उसे लेने पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *