पौड़ी: सतपुली क्षेत्र में पुल से लटका युवक का शव बरामद
पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव पुल से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना के अनुसार रैतपुर मार्ग स्थित संसलधार (दंगलेश्वर) पुल पर यह घटना सामने आई।
सूचना मिलते ही SDRF टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पुल से लटके शव को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद शव को सड़क तक लाकर आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान मृतक:-
पंकज पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद, उम्र 19 वर्ष, निवासी: ग्राम रैतपुर, ब्लॉक जहारीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
