क्राइम

बिना सत्यापन का चल रहा स्पा सेंटर बंद

देहरादून।  कोतवाली विकासनगर पुलिस ने सत्यापन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर को बंद कर दिया। जांच के दौरान स्पा सेंटर में काम कर रहीं 5 महिलाएं और संचालिका बिना पुलिस सत्यापन के पाई गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत क्षेत्र में होटल, ढाबा, स्पा सेंटर, फड़-फेरी और अपार्टमेंट में कार्यरत लोगों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने बाबूगढ़ चुंगी के पास स्थित एक स्पा सेंटर में चेकिंग की। यहां कुल 6 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती मिलीं, जिनके खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
साथ ही, बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक और मकान मालिक के खिलाफ भी धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। जिस मकान में महिलाएं रह रही थीं, उसका सत्यापन न कराने पर मकान मालिक पर भी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *